फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोचकपुर स्थित बाजार में व्यापारी पर बीते 21 जनवरी को हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस जहां इस कामयाबी पर अपना पीठ थपथपा रही है, वहीं व्यापारियों में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष व्याप्त है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के पास से दो बाइक, 315 बोर का दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

 
बीते 21 जनवरी को व्यापारी रामजी गुप्ता से मुख्य आरोपी राजू यादव द्वारा रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का मामला प्रकाश   में आया था। व्यापारियों ने पुलिस  को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा  था कि यदि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो व्यापारी धरना- प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। करंडा  पुलिस ने मामले को बिगड़ता देख आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को तत्काल कोई कामयाबी नहीं मिली।

रविवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा। इसके साथ ही दोनों को राजू यादव गैंग का सदस्य होने का दावा करने लगी।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम चंदौली जनपद के बलुआं थाना  क्षेत्र के चहनियां गांव निवासी  जितेंद्र यादव और करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव निवासी  पीयूष राय बताया। पुलिस के मुताबिक घटना में प्रयुक्त दो  बाइक,  315 बोर का दो देशी तमंचा, चार कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें