फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के ईनामिया संग पांच लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुल्लहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार की देर शाम चौजा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद पांच हजार के ईनामिया सहित पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चार तमंचा, आठ कारतूस तथा दो लूट की बाइक बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि जलालाबाद चौराहे पर थानाध्यक्ष रितेन्द्र प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी टीबी सिंह और मरदह थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खड़े थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम चौजा पुलिया पर पहुंचकर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही युवक बाइक घुमाकर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से चार तमंचा, आठ जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि दोनों बाइक लूट की है। पुलिस पांचों लुटेरों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया एक लुटेरा भुड़कुड़ा के पड़री गांव निवासी राकेश यादव है। उसके ऊपर पांच हजार का ईनाम भी है। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बहरियाबाद के वृंदावन देवराज निवासी हरेंद्र चौहान, बबलू चौहान, बरहा गांव निवासी धर्मेंद्र राम, खलीलपुर गांव निवासी शुभम यादव बताया।
विज्ञापन


पकडे़ गए युवकों पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी दिनों से इनकी तलाश थी। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें