फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ नगदी समेत पार किया एक लाख का माल

Sat, 30 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर में शिक्षक के घर हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय नगर के रामगढ़ रोड स्थित एक घर से बीती रात चोरों ने 20 हजार की नगदी के अलावा करीब एक लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिवारीजनों को इसकी जानकारी सुबह घर पहुंचने पर हुई। घटना की तहरीर पीड़ित ने जलालपुर थाने में दे दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसुमखोर निवासी संजय सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह जलालपुर नगर के रामगढ़ रोड पर मकान बनवाकर पूरे परिवार के साथ रहते हैं। वह आजमगढ़ के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक पद पर तैनात हैं। बताया जाता है कि उनके पैतृक गांव कुसुमखोर में शुक्रवार को चचेरी बहन की शादी थी।

वह पूरे परिवार के साथ गांव चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह स्कूल जाने के लिए जलालपुर स्थित घर पर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा है। गेट खोलकर वह अंदर गए तो दरवाजे का ताला भी टूटा मिला।
विज्ञापन


अंदर जाने पर दो बाक्स भी क्षतिग्रस्त पड़े थे। सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। यह सब देख उनकी पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल जलालपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की।

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने 20 हजार रुपये की नकदी के अलावा लगभग एक लाख के आभूषण व कपड़े आदि चोरी होने का जिक्र किया है। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें