फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ बोरी खाद और गेहूं के बीज हुए चोरी

Sun, 27 Nov 2016 11:44 PM IST
गाजीपुर अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार में शनिवार की रात चोर साधन सहकारी समिति और एक पान की गुमटी का ताला तोड़कर करीब डेढ़ सौ बोरी खाद और गेहूं के बीज तथा हजारों रुपये का तांबुल उठा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई।
विज्ञापन


रायपुर कस्बे में साधन सहकारी समिति के सचिव बाबूराम यादव शनिवार की देर शाम कार्यालय बंद करके घर चले गए। रात में  चोर समिति का ताला तोड़कर भीतर रखा 84 बोरी डीएपी तथा 64 बोरी गेहूं के बीज उठा ले गए। इसके बाद चोर बगल के सुभाष यादव के पान की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा एक हजार रुपया नगद और हजारों रुपये के पान मसाला सहित अन्य सामान उठा ले गए।

रविवार की सुबह जब समिति का एक किसान सहायक समिति पर पहुंचा तो देखा की ताला टूटा हुआ है। उसने इस घटना की सूचना सचिव को दी। जानकरी होते ही सचिव और पान की दूकान पर दूकानदार भी पहुंच गया। चोरी की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी। इस मामले में साधन सहकारी समिति के सचिव और पान के दूकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें