गांव ताजीपुर निवासी राजकुमार पुत्र रोहतास (30) शनिवार की सांय गांव मंढ़ाणा में मिस्त्री का काम करके मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव मंढ़ाणा से खानपुर मोड़ के पास अचानक एक खंभे से टकराकर खेतों में जा गिरा। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया।