फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में वृद्ध बंदी की मौत

Mon, 15 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में हत्या के मामले में निरुद्ध एक वृद्ध बंदी की रविवार की देर रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन



कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खेताबपुर नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी मोहन राम (55) का उसके भाई पूर्व सैनिक राममोहर राम से काफी समय से भूमि का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर 3 मार्च 2014 की रात करीब आठ बजे से राममोहर कहीं से बाइक से घर आ रहा था। इसी दौरान घर के पास ही मोहन राम और उसके पुत्र धर्मेन्द्र राम ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल होने से राममोहर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए थे। मृतक की पत्नी ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दो दिन बाद ही 5 मार्च को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तबसे पिता-पुत्र जिला जेल में है। रविवार की देर रात अचानक मोहन राम की तबियत खराब हो गई। बताया गया है कि उसके पेट में अचानक तेज दर्द उठा।
विज्ञापन


जानकारी होते ही जेल के चिकित्सक बैरक में पहुंचे और उसका चेकअप किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले आया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इस संबंध में जेलर बीके त्रिवेदी ने बताया कि मोहन राम के पेट में अचानक दर्द होने से उसकी तबियत खराब हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दे दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें