फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम को असलहा सटाकर 5 लाख लूट

Sun, 21 Aug 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के फुल्ली गांव के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार  बदमाशों ने दिलदारनगर से तगादा कर पिकअप से वापस लौट रहे नगरपालिका अध्यक्ष  विनोद अग्रवाल के मुनीम से तमंचा के बल पर पांच लाख रुपये लूट लिया। मुनीब  ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


बड़े कारोबारी नगरपालिका अध्यक्ष  विनोद अग्रवाल के मुनीम रामअवध, मुन्नू तथा पल्ली पिकअप से जमानिया क्षेत्र  में शनिवार को दिन में तगादा करने गए थे। विभिन्न दुकानों सहित दिलदारनगर  से तगादा करने के बाद तीनों वापस गाजीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रात में  करीब नौ बजे जमानिया क्षेत्र के फुल्ली गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों  ने ओवरटेक कर पिकअप को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही एक बदमाश ने पिकअप में  सवार लोगों पर तमंचा तान दिया।

 इसी दौरान एक बदमाश ने अंदर बैठे लोगों की  आंख में पाउडर फेंक दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए  रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। मुनीम ने तत्काल घटना की जानकारी नपा  अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को देने के बाद कोतवाली पहुंचा। अध्यक्ष ने तुरंत  घटना से एसपी को अवगत कराया। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक रामकिशोर के  साथ ही नपा अध्यक्ष भी जमानिया कोतवाली के लिए रवाना हो गए।  कोतवाल राम सिंह और दिलदारनगर थानाध्यक्ष  शिवकुमार मिश्रा ने क्षेत्रों में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग शुरु करा दी,  लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। कोतवाली पहुंचे नपा अध्यक्ष ने मुनीब  से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


मुनीम ने दिए गए तहरीर में लिखा है कि लूटे गए झोले  में वसूली के पांच लाख रुपये थे। इस संबंध में कोतवाल राम सिंह ने बताया  कि मुनीम की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों सहित पांच लाख रुपये लूट की  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश शुरु कर दी गई है, जल्द ही उनकी  गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि  रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें