फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूटी

Sun, 08 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार के हुसेनपुर पुलिया पर शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर एक व्यक्ति का मोबाइल और बाइक लूट लिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी गयी है।
विज्ञापन

करंडा थाना  क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी ओमकार नाथ दुबे किसी काम से शहर में आये थे। काम समाप्त करने के बाद वे देर शाम बाइक से घर  लौट रहे थे।  जैसे ही हुसेनपुर पुलिया के पास पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और उनकी मोटरसाइकल की चाबी निकाल ली। उसके बाद उनको मारना-पीटना शुरू कर दिया।  उन्होंने किसी तरह वहां से भाग कर शोर मचाया। बदमाश उसकी बाइक  और मोबाइल लेकर भाग निकले। पीड़ित वहां से पैदल ही आदर्श बाजार पहुंचा और  पिकेट के सिपाहियों को घटना की जानकारी दी। सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर अन्य  अधिकारियों को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने वहां पहुंच कर कुछ दूर तक लुटेरों  की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इस मामले में पीड़ित ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। मगर पुलिस ने अब तक रिपोर्ट तक नहीं दर्ज किया, बदमाशों को खोजने की बात तो उसके बाद की है। कोतवाली पुलिस की इन दिनों अपराध पर नियंत्रण करने के बजाए सड़क के किनारे दूकान लगाने वालों पर त्योरी चढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें