फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी के घर से लाखों उड़ाए

Sat, 05 Mar 2016 11:00 PM IST
गाजीपुर/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
घ्‍ार में चोरी - फोटो : बबलू
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के असावर गांव में शुक्रवार की रात चोर खिड़की की छड़ काटकर एक भट्ठा स्वामी के घर से हजारों रुपये नगद सहित चार लाख के जेवरात उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


असावर गांव निवासी भट्ठा स्वामी भरत राय की पत्नी और पुत्री बलिया गईं हुई थी। घर में उनकी बहू अकेले थी। बीती रात भरत राय किसी निमंत्रण से वापस लौटकर आने के बाद घर के बाहर दरवाजे पर सो गए। इसी दौरान चोर घर के पिछले हिस्से की खिड़की में लगे छड़ को काटकर भीतर घुस गए।

कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा 30 हजार रुपया नकद एवं चार लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। सुबह जब भट्ठा स्वामी की बहू जगी और दरवाजा खोलकर कमरे में गई तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान बाहर जेवरात के डिब्बे पड़ा देख भरत राय की बहू के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उसने आलमारी में देखा तो सारे जेवरात गायब थे। उसने तत्काल अपने ससुर को इस बात की सूचना दी। चोरी की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। भट्ठा स्वामी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आरआर यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फारेंसिक टीम के लोग भी वहां पहुंच गए। भरत की पुत्री का विवाह अप्रैल माह में तय है। चोरी गए जेवरात उसकी शादी के सिलसिले में बनवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें