फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद वृद्धा की हत्या

Mon, 19 Jan 2015 11:36 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र स्थित एक चट्टी पर रविवार की रात 65 वर्षीय वृद्धा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। मौका-ए-वारदात पर शराब की चार खाली बोतलें, गिलास तथा माचिस की डिब्बी पाई गई है। इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



करंडा थाना क्षेत्र स्थित एक चट्टी के पास से सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी झोपड़ी के अंदर से उन्हें कराहने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने देखा कि झोपड़ी के अंदर जमीन पर एक वृद्धा अर्द्धनग्न हालत में पड़ी है। खून से लथपथ वृद्धा कराह रही थी।

लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी कमल किशोर और करंडा थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घटनास्थल पर देसी शराब की तीन तथा अंग्रेजी शराब की एक बोतल खाली पड़ी मिली।
विज्ञापन


पास में प्लास्टिक क ेपांच ग्लास, माचिस की डिब्बी तथा बर्तन आदि बिखरे पड़े मिले। वृद्धा के प्राइवेट पार्टस पर काफी बेरहमी दिखाई गई थी। आनन-फानन में पुलिस वृद्धा को जिला अस्पताल ले आई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे फोरेंसिक जांच टीम के सदस्यों ने मौका-ए-वारदात पर से सबूत वगैरह जुटाए।

एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह का कहना था कि प्रथमदृष्टया जांच में वृद्धा के साथ बेरहमी के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात उजागर हो रही है। लेकिन जिस तरह की दरिंदगी दिख रही है उसके बारेे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट या फिर आरोपियों के पकड़े जाने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के एक करीबी नेे चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


अधिक रक्तस्राव से गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों और मौका-ए-वारदात पर जुटी भीड़ की मानें तो सोमवार की सुबह करीब नौ बजे तक वृद्धा की सांसें हल्की-हल्की चल रहीं थीं। रात में हुई दरिंदगी के बाद से रक्तस्राव इतना अधिक हुआ कि उसकी जान चली गई। उसे समय पर इलाज मिला होता तो शायद उसकी जान बच भी सकती थी।

नशे की भी आदी थी वृद्धा
पुलिस जांच से पता चला है कि वृद्धा करंडा के एक ईंट-भट्ठे पर वर्ष 1992 में झारखंड से अपने पति संग काम करने आई थी। एक वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद से वृद्धा झोपड़ी डालकर रहती थी। कथित पति के तौर पर एक व्यक्ति उसके साथ यदाकदा रहता था।

 वृद्धा शराब के नशे की भी आदी थी। ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब बनाती और बेचती भी थी। आशंका है शराब के नशे में धुत होने के बाद दरिंदों ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया होगा।


डाग स्क्वायड को नहीं मिला सुराग
वृद्धा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में असली आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डाग स्क्वायड की भी मदद ली। देर दोपहर बाद वाराणसी से आए डाग स्क्वायड के सदस्य खोजी कुतिया को घटनास्थल पर ले गए। इसके बाद खोजी कुतिया घटनास्थल से कुछ दूर तक दौड़ी लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें