फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून लदा ट्रक लूट कर भागे बदमाश

Mon, 19 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी बन कर ट्रक में बैठे बदमाशों ने चालक को बंधक बना लिया। चालक को केबिन में बांध कर डालने के बाद बदमाश ट्रक लेकर गुरसहायगंज से फर्रुखाबाद की ओर भागने लगे।  इसी बीच समधन में दुर्घटना हो गई। इस पर ग्रामीणों ने पीछा किया तो बदमाश कमालगंज इलाके में ट्रक को छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


दिल्ली से परचून का सामान लेकर ट्रक सोमवार को देर शाम पटना के लिए जा रहा था। कानपुर-दिल्ली हाईवे पर तीन बदमाश सवारी बन कर ट्रक में सवार हो गए।  गुरसहायगंज के पास  बदमाशों ने जिला गाजीपुर थाना गुल्लापुर के गांव रामपुर पतारी निवासी ट्रक चालक बाबूराम यादव को तमंचा लगा दिया। विरोध करने पर उसे पीटकर हाथ-पैर बांध दिए। बदमाश ट्रक को

फर्रुखाबाद की ओर लेकर चल दिए। तेज रफ्तार ट्रक से समधन के पास हादसा हो गया। इस पर आसपास के लोग बाइक से ट्रक का  पीछा करने लगे। पकड़े जाने के भय से बदमाश कमालगंज के गांव हाजीनगला के पास ट्रक छोड़ कर भाग गए। कमालगंज  थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इस पर कार्यवाहक थाना प्रभारी कृष्णबिहारी तिवारी फोर्स के साथ
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर केबिन में  चालक बंधक बना मिला।   घायल  चालक को पुलिस ने कमालगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।  थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मालिक को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल गुरसहायगंज इलाके का है। चालक का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें