फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से अधेड़ की मौत

Mon, 09 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव के सिवान में रविवार को खरपतवार को  आग लगाते समय झोपड़ी में आग लग जाने से एक व्यक्ति की गंभीर रूप से झुलसने  के कारण मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे  में ले लिया।
विज्ञापन

उतरौली गांव निवासी जनेश्वर राम (45) गांव के बाहर  रजलबांध मौजा पर झोपड़ी डालकर रहता था। आज सुबह वह झोपड़ी के आसपास मौजूद  खरपतवार जलाने लगा। इसके बाद वह अपनी झोपड़ी में लेट गया। आग की चिंगारी  झोपड़ी में जा गिरी। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। इस घटना में  गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो  परिजन उसे खोजते हुए मौजा पर पहुंचे तो देखा कि झोपड़ी जल चुकी है और  जनेश्वर जलकर मृत पड़ा है। यह देखते ही वहां कोहराम मच गया। महिलाएं  चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी  सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की  छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की मानसिक  स्थिति ठीक नहीं थी। मृतक की पत्नी दिव्या ने बताया कि उसकी पुत्री मनीषा  का विवाह 30 मई को तय है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह ने बताया  कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें