फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लिए सिपाही ने खलासी को पीटा

Tue, 03 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के रौजा पिकेट के पास मंगलवार की भोर में ट्रक चालक की तरफ से पैसा न देने पर एक सिपाही ने खलासी की धुनाई कर दी। इससे गुस्साए चालक और खलासी ने मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल की शिकायत पर एसपी रामकिशोर ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


शहर के रौजा पिकेट के पास भोर में भूसा लदे एक ट्रक को तैनात एक पुलिस कर्मी ने रोका। इसके बाद खलासी से पैसे की मांग करने लगा। खलासी ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए सिपाही ने पत्थर उठाकर खलासी को पीट दिया। जिससे खलासी का सिर फट गया। घटना के बाद सिपाही वहां से भाग निकला।

सिपाही की इस कार्रवाई से चालक व खलासी बवाल काटने लगे। इससे वहां पर वाहनों की कतार लग गई। कई अन्य वाहनों के चालक और खलासी वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव वहां पहुंचे और मामले की जानकारी कर उन्हें समझाया। श्री श्रीवास्तव ने तत्काल रजदेपुर चौकी के सिपाही रामकृपाल की इस करतूत की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इस पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें