कुंडेसर चट्टी हत्याकांड मामले में मंगलवार को फैसले के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट रूपेश रंजन की अदालत में तिथि नियत थी लेकिन फैसला नहीं हो सका। अदालत ने फिर सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तिथि मुकर्रर की है।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर चट्टी पर दो मई 1991 को चुनाव प्रचार के दौरान अफजाल अंसारी की प्रचार गाड़ी पर फायरिंग की गई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। इसमें बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर तेज गति से विचारण शुरू हुआ। सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाने के लिए मंगलवार को तिथि निर्धारित थी लेकिन किसी कारण वश फैसला नहीं हो सका। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पुन: सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तिथि मुकर्रर की है।