फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंतिम संस्कार ' के बाद दुबारा िमल गई लाश

Wed, 21 Dec 2016 11:27 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के शास्त्रीनगर स्थित डीएम आवास के पास नाले में बुधवार को एक शव बोरे में बंधा हुआ मिला। शव देखते ही लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी। इस मामले में एसपी ने कोतवाली में तैनात सिपाही बुद्धिमान कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के निलंबन के लिए पत्र लिखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

पुलिस के मुताबिक बीते 15 दिसंबर को एक अज्ञात शव मिला  था। जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव का दाह संस्कार न कर उसे एक सफाईकर्मी के माध्यम से गंगा में फेंकवा दिया। जबकि शव के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी पुलिस कर्मी बुद्धिमान कुमार और एक होमगार्ड को सौंपी गई थी।

कोतवाली पुलिस ने शव का दाह संस्कार सफाई कर्मचारी को दे खिसक लिए। दोबारा नाले में शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यह वही शव था जिसे छह दिन पहले बरामद किया गया था और पुलिस के कागज में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुन: शव मिलने की सूचना तथा सिपाही की लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें