फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस नामजद, चार हुए गिरफ्तार

Tue, 17 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बाजार रहा बंद
विज्ञापन
शहर कोतवाली के आदर्श बाजार निवासी व्यापारी नेता कैलाश गुप्ता को गोली मारने के मामले में उनके भतीजे ने दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस हाथ-पांव मार रही है। घटना के व‌िरोध में व्यापा‌‌र‌ियों ने बाजार बंद रखा।
विज्ञापन



क्षेत्र के आदर्श बाजार निवासी व्यापारी नेता कैलाश गुप्ता और रामवचन कुशवाहा के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को भूमि की पैमाइश हो रही थी। उसी बीच बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे। कैलाश गुप्ता, उनके भाई रामायण एवं भतीजा आशोक को लाठी-डंडा से पिटाई की और  कैलाश पर गोली चला दी। गोली कैलाश के सीने में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया जहां उसका उपचार चल  रहा है।


मंगलवार को इस मामले में घायल कैलाश के भतीजे अजय ने राम बचन कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, शशिकांत, शिवजी कुशवाहा, भुवनेश्वर साहनी, रामाश्रय यादव, रामाशीष यादव, रामजी यादव, छांगुर यादव तथा कमलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि शशिकांत, भुवनेश्वर साहनी सहित चार को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें