फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में फर्म के कर्मचारी से दिनदहाड़े दो लाख लूटे,पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर कर रही जांच  

Tue, 15 Sep 2020 11:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ईशोपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश मंगलवार को दिनदहाड़े तमंचा सटाकर एक फर्म के कर्मचारी से दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी एवं सैैदपुर सीओ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। एसपी सिटी ने वहां मौजूद कुछ महिलाओं से भी बात की। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच मेें जुटी है।

विज्ञापन


 वाराणसी के बाबा विश्वनाथ इंटरप्राइजेज का कर्मचारी अरविंद पटेल सैदपुर स्थित एक कपड़ा व्यवसायी की दुकान का रैक बनाने के लिए आर्डर लेने गया था। अरविंद के अनुसार, वह वहां से आर्डर लेने के साथ दो लाख रुपये झोले में रखकर बाइक से वाराणसी के लिए रवाना हो गया। करीब 11 बजे जैसे ही वह ईशोपुर गांव के पास पहुंचा, पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।

अभी वह कुछ समझ पाता, इतने में एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उसे सटा दिया और दूसरे ने दो लाख रुपये से भरा झोला छीन लिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पीड़ित को थाने पर लाकर जानकारी ली।
विज्ञापन


सैदपुर में समाधान दिवस में बैठे सीओ सैदपुर महिपाल पाठक भी थाने पहुंचे। तब-तक एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी भी थाने पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। इसके बाद वह पीड़ित को लेकर घटनास्थल पहुंचे। वहां स्थित घरों की महिलाओं से घटना के बाबत पूछताछ की। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें