फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान से नकदी और बैटरी चोरी

Mon, 30 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन चोर ताले चटका रहे हैं। इसी क्रम में रविवार की रात शहर के वंशीबाजार स्थित एक बैट्री की दूकान को चोरों ने खंगाला। चोर 32 हजार नकदी सहित 4 बैट्री उठा ले गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन



चुंगी स्थित कांशीराम आवास निवासी अल्ताफ की वंशीबाजार में बैट्री की दूकान है। रविवार की देर शाम वह दूकान बंद कर घर चला आया। मौका पाकर देर रात चोर ताला तोड़कर उसकी दूकान में घुस गए।

चोर दूकान से 32 हजार रुपये सहित चार बैट्री लेकर चंपत हो गए। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने दूकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना दूकानदार को दी। जानकारी होते ही अल्ताफ दूकान पर पहुंच गया। सामानों की पड़ताल किया तो 32 हजार नकदी सहित 4 बैट्रियां गायब थी। जानकारी होते ही आसपास के लोगों के भीड़ एकत्र हो गई। लबे सड़क स्थित दूकान में हुई चोरी की घटना से दूकानदारों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें