फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से 70 हजार की लूट

Sat, 14 Nov 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के भरौली स्थित ईंट भट्ठे के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित कर पिकअप सवार गोरखपुर के पोल्ट्री व्यवसायी से 70 हजार रुपये लूट लिए। केस दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के सहजनवा निवासी लाल साहब चूजे के व्यवसायी हैं। शनिवार को वह कर्मचारी शिवकुमार शर्मा की पिकअप से चूजे लेकर रसड़ा बेचने गए थे। यहां बकाए के 59 हजार रुपये वसूले। इसके बाद करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के पतार चट्टी आए। यहां दूकानदार को चूजे देने के बाद 16 हजार रुपये लिए। इसके बाद वह खुद पिकअप चलाकर बलिया जा रहे थे।

 इसी दौरान भरौली स्थित एक ईंट भट्ठे के पास सामने से बाइक सवार तीन बदमाश आए और पिकअप के सामने बाइक खड़ी कर दी। एक युवक ने पिकअप के कागज की मांग की। कहा कि तुम गांजा की तस्करी करते हो। बदमाशों ने दोनों को पिकअप से नीचे उतारा। एक ने लाल साहब पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उनकी जेब से 70 हजार रुपये निकाल लिए और मुहम्मदाबाद की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन



फिर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू करा दी, लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष आरआर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें