सिधागरघाट। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव में बुधवार की रात गुटखा
का पैसा मांगने पर युवकों ने दूकानदार की जमकर पिटाई करने के साथ ही
तोड़फोड़ की। इस मामले में पीडि़त ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
दर्ज कराई है।
पाली गांव निवासी अजीत कुमार गुप्ता की गांव में ही जनरल
स्टोर की दूकान है। बुधवार की रात करीब 9 बजे शराब के नशे में धुत चार
युवक दूकान पर पहुंचे और पाने खिलाने को कहा। इस पर दूकानदार ने कहा कि इस
समय पान नहीं लग सकता। इस पर युवकोें ने उससे गुटखा मांगा। दूकानदार ने
युवकों को गुटखा देकर पैसे मांगे।
इस पर युवक रौब दिखाते हुए अजीत से
गाली-गलौज करने लगे। उसने गाली देने से मना किया तो युवक उससे भीड़ गए और
उसे मारने-पीटने लगे। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद युवकों ने दूकान में
जमकर उत्पात मचाया। काउंटर पर रखे सामानों को बाहर फेंकते तोड़-फोड़ किया।
शोर-शराबा सुन गांव के लोग मौके पर पहुंची और किसी युवकों को रोका। इस
मामले में पीडि़त ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस
संबंध में थानाध्यक्ष अमरजी यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है,
उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।