फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

Wed, 08 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विज्ञापन



 सैदपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज बैरियर पर बुधवार को देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर  फायरिंग करके भाग रहे बाइक सवार एक बदमाश को ग्रमीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़ा गया बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।


 खानपुर थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव अपने हमराहियों के साथ जियापुर पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से आ रहे दो युवकों को उन्होंने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस वालों ने उनका पीछा करना शुरू किया और बिहारीगंज बैरियर के सिपाहियों को वायरलेस से उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचित किया।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक बैरियर पर खडे़ पुलिसकर्मियों को देखते ही बाइक मोड़ कर भागने लगे। उनको भागता देख पुलिसकर्मियों ने खदेड़ लिया। हड़बड़ी में दोने बाइक से गिर गए और बाइक छोड़कर भागने लगे। उसमें एक बदमाश ने पुलिस पर निशाना साध कर फायर भी किया। तभी ग्रामीणों ने उनको घेर लिया। उसमें से एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि इस आपाधापी में उनमें से एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन



 पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहित वर्मा बताया। वह सैदपुर कस्बे का रहने वाला है। थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए युवक पर  कई संगीन मामले थाना में दर्ज है। उसका फरार साथी बलिया का रहने वाला अशोक यादव था। वह भी शातिर अपराधी बताया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें