फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार से चादर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली के क्षेत्र के तहसील परिसर स्थित शहीद बाबा मजार से शनिवार की रात चोर चादर और दान पेटिका तोड़ कर सैकड़ों रुपये नकदी चुरा ले गए। इससे लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन

तहसील परिसर के पास शहीद बाबा की मजार है। रात में किसी समय मजार के गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। इसके बाद दान पेटिका का ताला तोड़ कर उसमें रखा सैकड़ों रुपया नकदी और चादर लेकर चंपत हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना को लेकर लोगों में रोष था। लोगों का कहना था कि यह मजार तहसीलदार आवास से सटी हुई है। सरकारी बंगला होने की वजह से रात में पुलिस कर्मी भी तैनात रहते हैं। बावजूद इसके चोर चोरी करके आराम से फरार हो गए। इससे यह बात साबित हो रही है कि रात में पुलिस गश्त करने के बजाय आराम फरमा रही है, जिससे चोरों का हौसला बुलंद है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि ऐसे किसी मामले की किसी की तरफ से न ही तहरीर दी गई है और न ही जानकारी। अगर तहरीर मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें