फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हत्याकांड में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर-सादात मार्ग के हीरानंदपुर गांव के गांगी नदी पुलिया के पास किसान सुरेंद्र यादव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में बेटे चंदन यादव की तहरीर पर सादात पुलिस ने बुधवार की देररात में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित कई ठिकानों पर दबिश भी दी। हालांकि कातिलों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

बता दें कि सादात थाना क्षेत्र के इकरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव (55) बाइक से बुधवार को सैदपुर बाजार स्थित अपनी बेटी के ससुराल सभासद सुनील यादव के घर गए थे। वहां से वापस लौटते समय शाम करीब पांच बजे सैदपुर-सादात मार्ग पर हीरानंदपुर गांव के पास स्थित गांगी नदी पुलिया के समीप अज्ञात बदमाश उन्हें तीन गोली मारकर घायल कर दिया था। ड्यूटी के बाद कार से लौट रहे बीडीओ सादात अपनी कार से सुरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया था। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी थी। मृतक के पुत्र चंदन और संगम यादव परिवार संग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए थे। पुत्रों ने घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई थी। बुधवार की देर रात मृतक किसान के पुत्र चंदन यादव ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही कातिलों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें