फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। वाराणसी-औड़िहार रेल मार्ग पर गोपालपुर के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के वाराणसी-औड़िहार रेल मार्ग पर मंगलवार की सुबह लोगों ने लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति का शव देखा। कुछ ही देर में वहां दर्जनों लोग एकत्र हो गए। इसी बीच वहां से गुजर रही ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना अधिकारी को दी। रेल अधिकारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई भी कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति शायद किसी कारणवश ट्रेन की जद में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें