फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिग्गी से एक लाख उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के मिश्रबाजार में गुरुवार को बैंक से पैसा निकाल कर एक हार्डवेयर की दुकान पर सामान खरीदते समय उचक्कों ने बाइक की डिकी से एक लाख रुपया उड़ा दिया। जानकारी होते ही पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

सुहवल थाना के अंधियारपुर गांव निवासी विराही सिंह यादव ने शहर के मिश्रबाजार स्थित स्टेट बैंक से एक लाख रुपया निकाला। इसके बाद वह रुपयों से भरा बैग बाइक की डिकी में रख कर मिश्रबाजार में एक हार्डवेयर की दुकान के सामने बाइक खड़ा कर खरीददारी करने लगे। सामान खरीददारी करने के बाद जब वह पैसा लेने बाइक के पास पहुंचे तो देखा डिकी खुली हुई है और रुपयों से भरा बैग गायब है। यह देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने इधर-उधर काफी भागदौड़ की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की छानबीन की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रविंद्रनाथ मौर्या ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें