दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक विवाहिता का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजापुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी होने के बाद नारायणापुर गांव निवासी मृतका नीलम (40) के पति कमलेश राम ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को ऊंचाडीह अपनी बहन के यहां गई थी।