फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधउत गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में विवाहिता के पति इस्लाम ने लूट कर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

सिधउत निवासी इस्लाम राजमिस्त्री का काम करता है। वह सुबह नाश्ता करने के बाद अपने काम पर चला गया। दोपहर करीब एक बजे भतीजी अफसाना खातून ने फोन से सूचना दिया कि चाची की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता का पति इस्लाम ने आरोप लगाया कि घर में आलमारी और बक्सा टूटा पड़ा है। उसमें रखा 50 हजार रुपया और गहना गायब है। उसे शक है कि उसकी पत्नी की हत्या लूटपाट की नियत से किया गया है। शकीला इस्लाम की दूसरी पत्नी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तथा मामले को संदिग्ध मानते हुए पति इस्लाम को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इसके बाद उसके मायके वालों को भी सूचना दिया गया। मामले में सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट एवं मायके वालों के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें