फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदी अज्ञात युवती का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हमीद सेतु से बीते शुक्रवार को एक अज्ञात युवती अचानक गंगा नदी में कूद गई थी। वह कहां की रहने वाली है ? कहां जा रही थी तथा उसने नदी में छंलाग क्यों लगाई, यह पता नहीं चल सका है ? शनिवार को दूसरे दिन भी पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी रही, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। उसके कद-काठी तथा पहनावे को आधार मानकर पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इस दिशा में कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात युवती नगर से पैदल पुल के रास्ते सुहवल की तरफ जा रही थी। पुल पर पहुंचने के बाद वह रेलिंग के पास अचानक रूकी। उस समय वह मोबाइल से बात कर रही थी तथा वह क्रीम कलर की सलवार सूट पहने हुए थी। इस बीच अचानक पुल की रेलिंग के पास खड़ी हुई और पुल से गंगा नदी में छंलाग लगा दी। युवती को कूदते देख लोग शोर मचाने लगे। युवती पानी में दोनों हाथ ऊपर कर बचाने की गुहार लगा रही थी। पानी में मछली मार रहे मछुआरे जबतक वहां पहुंच पाते, तब तक वह पानी में समा गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों और गोताखोरों के सहारे युवती की खोजबीन शुरू की थी। लेकिन उसका अता- पता नहीं चला। शनिवार को पुलिस ने ने मछुआरों और गोताखोरों की देखरेख में खोजबीन शुरू कराया, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवती हमीद सेतु से शुक्रवार को गंगा नदी में कूदी है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिला है। गोताखारों के माध्यम खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें