फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक के डोरिया गांव में पोखरी की जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने एसडीएम, कानूनगो और लेखपाल के मना करने के बाद भी टिनशेड लगाकर कब्जा कर लिया। मौके पर पहुंच कर लेखपाल ने उसे टिन शेड लगाने से रोका, लेकिन उसके न मानने पर लेखपाल ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डोरिया गांव निवासी परमिंदर मंगलवार को दिन में 12 बजे अपने घर के सामने टिन शेड लगाने लगा। इसकी सूचना होते ही क्षेत्र में मौजूद हलका के लेखपाल वहां पहुंच गए और टिन शेड लगाने से रोकने लगे लेकिन परमिंदर नही माना। लेखपाल ने तुरंत स्थानीय थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी सूचना लेखपाल ने कानूनगो और उपजिलाधिकारी को दे दी है। इससे एक माह पूर्व परमिंदर जब मिट्टी गिराकर पोखरी पाट रह था और टिन शेड रखने का प्रयास कर रहा था तभी इसकी सूचना जखनिया के उपजिलाधिकारी को दी गई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेजकर मिट्टी पाटने और टिन शेड लगाने से रुकवा दिया। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद उसने जबरदस्ती मंगलवार को पोखरी की जमीन पर टिन शेड रख लिया। लेखपाल द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है लेकिन मौके पर पहुंच कर पुलिस ने अभी तक कब्जा नही हटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें