फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूकांड : पुलिस पकड़ से दूर हैं हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)।। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी अब भी पुलिस की पकड़ से काफी दूर हैं। हालांकि पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिंश दी है।
विज्ञापन

बीते बुधवार की रात जमानिया विकास खंड के सेक्टर चार के जिला पंचायत सदस्य राम प्रवेश बिंद अपने दो साथियों के साथ सुल्तानपुर निवासी अर्जुन के घर पहुंच गया था। इस बीच किसी बात को लेकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। संयोग रहा कि अर्जुन ने इस वार से अपने आप को बचा लिया। लेकिन उसके पीठ में चाकू लगने से मामूली रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए थे। अर्जुन के भाई जितेंद्र ने कोतवाली में जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश बिंद सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। शुक्रवार को भी हमलावर पुलिस पकड़ से दूर रहे। इस संबंध में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त जिला पंचायत सहित अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें