फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री न होने से नाराज क्रेता पक्ष भिड़े, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय रजिस्ट्री कार्यालय पर बुुधवार को जमीन की रजिस्ट्री न होने से नाराज क्रेता पक्ष विक्रेता पक्ष के सह खातेदारों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग हुई, लेकिन संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस इस प्रकरण में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाने के नगवां महुआरी निवासी विक्रेता रामजी अपनी जमीन मुहम्मदपुर की क्रेता मंजू देवी को रजिस्ट्री करने आए थे। पूरा कागजात तैयार होने के बाद सायंकाल करीब 4.55 बजे दोनों पक्ष रजिस्ट्री आफिस में पहुंचे। क्रेता और विक्रेता पक्ष किसी तरह रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाने लगे। इस पर रजिस्ट्रार ने समय का हवाला देते हुए कहा कि पांच बजे लखनऊ कार्यालय से कंप्यूटर बंद हो जाता है। ऐसे में रजिस्ट्री आनलाइन नहीं हो सकती। रजिस्ट्रार के मना करने के बाद दोनों पक्ष मायूस होकर बाहर निकल गए। रजिस्ट्री कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचते ही विक्रेता पक्ष के सह खातेदार सूर्यकांत सिंह, विनोद सिंह और अनिल सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री न कराने की सलाह दी। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और एक पक्ष ने दूसरे को लक्ष्य करके तमंचे से गोली चला दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिम्मत सिंह सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें