बिरनो। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ढेबुआ चट्टी के एक कंटेनर को घेरेबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर उसमें से हरियाणा निर्मित 1212 बोतल शराब, पांच गैलन मिलावटी शराब, 500 ग्राम सफेद यूरिया, 250 ग्राम नौसादर बरामद करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
देर रात थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी तेजबहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब लदा कंटेनर बिरनो के रास्ते होते हुए बिहार जाने वाला है। थानाध्यक्ष और क्राइम ब्रांच प्रभारी हरकत में आ गए और पुलिस टीम के साथ ढेबुआ चट्टी पर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दिया। इसी दौरान पुलिस को एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, चालक रफ्तार बढ़ाकर भागना चाहा। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन पर तीन लोगों को नीचे उतारा। इसके बाद कंटेनर की तलाशी लिया तो उसमें से हरियाणा निर्मित 1212 बोतल अंग्रेजी शराब, 5 गैलन मिलावटी शराब, 500 ग्राम सफेद यूरिया और 250 ग्राम नौशादर बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम ह रियाणा के नूरवाड़ा थाना पानीपत निवासी प्रदीप कुमार, शेखर कुमार और अमर सिंह बताया।
पुलिस वाहन सहित शराब और तस्करों को थाना लाई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसआई शोभनाथ यादव, संजय कुमार पटेल, रामप्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, आशुतोष सिंह, रुस्तम, दिनेश यादव, विनय यादव, राकेश सिंह आदि शामिल थे। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक सोमने वर्मा ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए 15 हजार प्रोत्साहन के रूप में देने की घोषणा की।