फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज/करीमुद्दीनपुर(गाजीपुर)। जनपद में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना में कासिमाबाद थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्राओं को टक्कर मार दिया। जिससे अवधेश मौर्या की पुत्री निधि मौर्या (14), उसकी छोटी बहन अस्तिका घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। छात्रा को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। कुछ ही देर परिवार के लोग भी पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद निधि को उपचार के लिए मऊ भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बाराचवर-गांधीनगर मार्ग पर स्थित कामूपुर मोड़ के पास सोमवार की दोपहर साइकिल सवार छात्रा को बचाने में सूमो सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराई। इससे सूमो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक कमलेश राम (28) निवासी जहूराबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें