फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्दाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुरचट्टी के पास टीन शेड में कारिगरों द्वारा बनाए जा रहे दुर्गा प्रतिमा को तीन दिन पूर्व अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया था। इस मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुहम्मदाबाद- चितबड़ागांव और सलेमपुर- जोगा मुसाहिब- करीमुद्दीनपुर मार्ग को जाम कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को इस मामले के दो आरोपियों का चालान कर जेल भे दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 24 सितंबर की भोर अराजकतत्वों ने टीनशेड में कारिगरों द्वारा तैयार किए जा रहे दुर्गा पतिमा को तोड़ दिया गया था। इससे नाराज ग्रामीण और मां आदिशक्ति पूजा समिति के सदस्यों ने मुहम्दाबाद-चितबड़ागांव और सलेमपुर- जोगा मुसाहिब - करीमुद्दीनपुर मार्ग जाम कर दिया था। सुबह के नौ बजे लेकर बारह बजे तक चला जाम क्षेत्रीय विधायक द्वारा एसडीएम को अल्टीमेटम देने के बाद समाप्त हो गया। दूसरे दिन बीते 25 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू चक्काजाम रात दस बजे डीएम और एसपी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। पुलिस ने आज दोपहर मलिकपुरा गांव से दो आरोपी सोनी और विक्की को पकड़कर चालान कर जेल भेज दिया। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि समिति की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन जारी थी। इस दौरान पकड़े गए दो आरोपियों से मूर्ति तोड़ने की बात स्वीकार की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें