फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। स्थानीय पुलिस ने रविवार को शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनका संबंधित धाराओं में चालन कर जेल भेज दिया। जबकि फरार गिरोह के अन्य चार सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नंदगंज थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष केके मिश्र ने बताया कि आगरा के ताजनगरी गांव निवासी मीना पत्नी अनिल ने नंदगंज थाना में सूचना दी थी कि 10 मई को सेमरा गांव निवासी नंदू राम ने अपने गिरोह के सदस्यों ने मिलकर उनके भाई रामू गुप्ता की शादी नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव में कराई था। इसके एवज में 40 हजार नकद और 30 हजार का जेवरात लिया था। दुल्हन की विदाई कराकर जाते समय दुल्हन के साथ मौजूद एक अन्य महिला ने हंगामा शुरु कर दिया था और दुल्हन और उक्त महिला फरार हो गई थी। दूल्हे की बहन मीना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ठगों की तलाश शुरु कर दी गई थी। इसी क्रम में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे शादियाबाद मोड़ से आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार निवासी बिंदु यादव पत्नी पप्पू बिंद और कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मरखापुर गांव निवासी रीता राम को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार गिरोह के सरगना नंदू राम, राणाप्रताप, सुरेंद्र उर्फ दाढ़ी राम सहित एक अज्ञात युवती की तलाश जारी है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में मनोज कुमार सिंह, रुचि कुमारी, बहार, सूर्य प्रवीण सिंह, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें