फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव में बुधवार को पंचायत भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सुभाष यादव के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गयी। वक्ताओं ने चेतावनी दिया कि एक सप्ताह के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कासिमाबाद चौक जाम करके आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सुभाष यादव जीवन पर्यंत समाज सेवा में लगे रहे। उनके बढ़ते कद से विरोधी घबरा गए थे। यही कारण है कि उन्हें रास्ते से हटाने के लिए गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में नाकाम है। इससे लोगों में गुस्सा है। मालूम हो कि सुभाष यादव को नौ जुलाई को तीन बजे सुबह सोते समय गोली मार कर घायल कर दिया गया था। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक एवं किसान सभा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव, सपा के विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद यादव, विश्राम यादव, मुरली सिंह, बृजभान यादव, राजनारायण तिवारी, उदयशंकर यादव, सुरेंद्र राम, अभिजीत सिंह, बबलू मिश्रा, दीना सिंह, राजदेव यादव, रामप्रकाश यादव, इश्तियाक खान, दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रफुल्ल राय, वृजेश यादव, विनय सिंह यादव, शिवबालक यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सुमेर यादव पहलवान तथा संचालन अखिल भारतीय किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें