फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के चार इनामिया चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चार वांक्षित और पांच-पांच हजार के इनामियों को धर-दबोचा। मंगलवार को एसपी सोमेन वर्मा ने एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों में 25 मुकदमे में वांक्षित पांच हजार इनामिया शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी गांव निवासी शिवजी बिंद, शहर कोतवाली के डिलियां उर्फ सोनहरिया गांव निवासी रामू बिंद 11 मुकदमों में वांक्षित और पांच हजार इनामी है। इसके अलावा सौरी गांव निवासी हनीफ नट के उपर आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है, इस पर भी पांच हजार इनाम घोषित है। इनके पास से तीन तमंचा, पांच कारतूस, एक चोरी की बाइक बरामद की गयी है। वहीं हत्या के मुकदमे में वांक्षित और पांच हजार इनामी सत्यपाल पासी को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम में नंदगंज थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच प्रभारी तेजबहादुर सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पांच हजार रुपया पुरस्कार देने की घोषिणा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें