फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल(गाजीपुर)। मुखबिर की सूचना पर मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन स्कूल के पास से स्थानीय पुलिस ने बुधवार की देर रात तीन बाइक चोरों को पकड़ लिया। उनके पास तीन चोरी की बाइकों के साथ ही दो तमंचा और तीन कारतूस बरामद किया। पुलिस ने सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जनपद में बाइक चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके मद्देनजर पुलिस ने गश्त तेज कर दी थी। बुधवार की रात स्थानीय थाने की पुलिस अपने हमराहियों के साथ रात करीब दस बजे गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बाइक चोर अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर क्षेत्र में आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मुहम्मदाबाद-भरौली मार्ग पर मिशन स्कूल के सामने वाहन चेकिंग शुरू कर दिया। इसी बीच एक साथ तीन बाइकों पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने जैसे ही रुकने का इशारा किया, वह बाइक घुमाकर भागने लगे, इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मुफ्सीलपुर बक्सर बिहार के गोविंदपुर थाना क्षेत्र निवासी छोटे गुप्ता उर्फ रामू, भांवरकोल थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी रितेश राय उर्फ पवली और यही का निवासी सत्यम राय बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने रामू के पास एक तमंचा दो कारतूस और सत्यम के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किया। पूछताछ में पता चला अभियुक्तों के पास मिली तीनों बाइकें चोरी की थीं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बाइक चोरी के कार्य में खुद को लिप्त होना बताया है। वह काफी समय से इस अपराध में शामिल हैं। चोरी की इन बाइकों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें