वाराणसी गोरखपुर पैसेंजर में यात्रा कर रहा एक अधेड़ जहरखुरान का शिकार हो गया। मऊ जंक्शन पहुंचने पर अचेतावस्था में देखकर रेलवे पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजारबुजुर्ग गांव निवासी कृष्णा यादव 48 पुत्र रामचंद्र यादव उड़ीसा में एक कंपनी में काम करता है। जहां वो होली की छुट्टी पर गांव आ रहा था। जहां वाराणसी में उतरकर वो गांव आने के लिए वाराणसी-गोरखपुर पैसेंजर में सवार हुआ। जहां रास्ते में अज्ञात जहरखुरानों ने उसे अपने झांसे में लेकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। अचेतावस्ता में देखकर दूसरे यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जहां गाड़ी के मऊ पहुंचने पर आरपीएफ ने उसे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।