फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म में लगी आग, ढाई हजार चूजे राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की इस घटना में करीब सवा लाख के चूजे सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पतार गांव निवासी अमित कुमार सिंह का घर से कुछ दूरी पर पोल्ट्री फार्म है। रविवार की रात वह पोल्ट्री फार्म बंद कर घर आते समय रास्ते में स्थित बगल के पोल्ट्री फार्म में बैठ गए। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अपने पोल्ट्री फार्म से आग की लपटें उठते देखा तो शोर मचाते हुए मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने के लिए पंप चलाना चाहा तो देखा कि पाइप कटी हुई थी और हैंडपंप का हैंडिल भी टूटा हुआ था। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में बातचीत करते हुए मामले की छानबीन की। पीड़ित अमित सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह ही गोरखपुर से ढाई हजार चूजे लाए थे, जो आग में जलकर राख हो गए। बताया कि पंप का पाइप के कटे होने और हैंडपंप का हैंडिल क्षतिग्रस्त किए जाने से यह बात स्पष्ट हो रही है कि किसी ने साजिश के तहत पोल्ट्री फार्म में आग लगाई है लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें