फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक का पता लगाने के लिए सुशीला लगा रही गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। चोरी गई बंदूक और कारतूस और पैसे का पता लगाने के लिए शहीद की पत्नी अधिकारियों का चक्कर लगाते हुए उनसे गुहार लगा रही है। इस दौरान उसे सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इससे उसमें निराशा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी शहीद रामवृक्ष की पत्नी सुशीला ने बताया कि बीते नौ मई की रात चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गए थे। इस दौरान एक लाख 22 हजार नगद, हजारों के आभूषण के साथ ही एक दोनाली बंदूक तथा 20 कारतूस लेकर चंपत हो गए थे। मैने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मामले का खुलासा करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन मामले का खुलासा आज तक नहीं हो सका है। पीड़िता सुशीला ने बताया इस मामले में मैने अपने भाई भोजपुरी फिल्म के हीरो दिनेशलाल उर्फ निरहुआ से बात की थी। भाई ने इस मामले से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी को अवगत कराया था। सांसद ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से मामले के संबंध में बात की थी तो एसपी ने मामले के पर्दाफाश के लिए क्राइम ब्रांच टीम को लगाया था। बावजूद इसके आज तक मामले का खुलासा नहीं हो सका। कहा कि पुलिस भले ही पैसे और जेवरात का पता न लगाए, लेकिन बंदूक का पता लगा दे, क्योंकि वह मेरे पति की निशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें