फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की जद में आने से शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधौना-आजमगढ़ मार्ग पर गोपालपुर गांव के मोड़ पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार एक शिक्षिका को सामने से टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के अमेदा निवासी शिक्षिका ज्योत्सना मिश्रा (30) प्राथमिक विद्यालय भभौरा में कार्यरत थी। वह अपने पति विवेक मिश्रा के साथ वाराणसी में रहती थी। वाराणसी से प्रतिदिन बस से सिधौना आती थी और यहां से अपने स्कूटी से विद्यालय जाती थी। रोज की तरह आज सुबह भी वह बस से सिधौना में उतरी और हेलमेट लगाकर स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान दिन में करीब नौ बजे सिधौना-आजमगढ़ मार्ग पर गोपालपुर गांव मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह स्कूटी सहित गिर पड़ी। ट्रैक्टर का अगला पहिया उनके सिर पर चढ़ते हुए आगे बढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने शिक्षिका को पहचान लिया। दुर्घटना की सूचना मृतका के परिवार, पति के साथ ही पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। पति विवेक मिश्रा सहित कई शिक्षा अधिकारी और शिक्षक भी थाना पहुंच गए। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें