फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के साथ टकराने से दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत कोहली में एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार व्यक्ति की टांग बस के बंपर के साथ टकराने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं। सरवन सिंह पुत्र सूहडू राम गांव गाहलियां डा. भरठयाण जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार दोपहर को वह अपने घर से बस में बैठकर हमीरपुर जा रहा था। दोपहर करीब सवा बारह बजे कोहली चौक पर बस हमीरपुर की तरफ को मुड़ रही थी तो उसी समय एक मोटरसाइकिल जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे, हमीरपुर से भोटा की तरफ तेज रफ्तारी से आया और बाइक को गलत दिशा में ले जाकर बस के आगे से बिना रोके निकालने की कोशिश की। जिस पर बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति की टांग बस के बंपर से टकरा गई और बाइक आगे जाकर गिर गई। इस कारण दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें