फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश थी नीलम, फिर क्यों की आत्महत्या ?

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के कदिलशाहपुर निवासी विवाहिता ने अपनी मासूम बच्ची के साथ मऊ में ट्रेन के आगे कूदकर बुधवार को आत्महत्या कर ली थी। घटना से परिवार सहित ग्रामीण हतप्रभ हैं। घर वालों की मानें तो नीलम ससुराल में खुश थी, फिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ? यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है। लोग आत्महत्या को संदिग्ध बता रहे हैं। उनके मन में तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन है। अगर उसे आत्महत्या करनी होती तो अपनी बच्ची के साथ यहां भी कर सकती थी, इसके लिए मऊ क्यों जाती ?
विज्ञापन

मऊ जनपद के रानीपुर निवासी नीलम चौहान की शादी वर्ष 2015 में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कदिलशाहपुर गांव निवासी मानसिंह चौहान से हुई थी। नीलम (25) इंटरमीडिएट तक पढ़ी थी। पति मानसिंह चौहान ने बताया कि नीलम परिवार में काफी हंसी-खुशी से रहती थी। उसे यहां किसी बात का दु:ख नहीं था। मुझसे उसने ऐसी किसी परेशानी को नहीं बताया था, जिसका मैं समय रहते समाधान कर सकूं। रोज की तरह बुधवार की सुबह पांच बजे वह घर से शौच के लिए अपनी दो साल की बेटी सुरभि के साथ निकली थी। जब छह बजे तक घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोग परेशान हो गए। आस-पास में उसकी खोजबीन करने के साथ ही नाते-रिश्तेदारियों में भी फोन करके उसके संबंध में पूछा जाने लगा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच मेरी मोबाइल पर मऊ से नीलम के मामा का फोन आया कि नीलम और सुरभि मऊ-आजमगढ़ रेलमार्ग पर मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास कटकर मर गए हैं। उनकी लाश यहां पड़ी है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। हम लोग आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। परिवार वालों का कहना था कि नीलम को अगर कोई परेशानी होती और उसने आत्महत्या की सोची होती तो घर से 200 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन है। वह अपनी बच्ची के साथ आत्महत्या करने के लिए 40 किलो मीटर दूर मऊ क्यों जाती। वह परिवार के साथ बहुत खुश थी, फिर क्यों आत्महत्या करेगी ? बताया कि मां और बेटी का अंतिम संस्कार मऊ में ही कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक ससुराल अथवा मायके पक्ष द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पूरे प्रकरण की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें