शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले रात्रि को एक शादी समारोह में शामिल होने वाले एक पांच वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुराचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
इलाके के एक गांव मेेें बीते 20 मई को बारात आई हुई थी। बारात में एक मासूम बालक घूम रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसला कर एकांत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आपे से बाहर हो युवक को खोजने लगे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।