एक सप्ताह बाद दर्ज हुआ तीन के खिलाफ मुकदमा
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के बहोरिक राय पट्टी निवासी खोवा विक्रेता रामप्रवेश बिंद को बीते 21 फरवरी को बदमाशों द्वारा गोली मारने के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर रात तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश और छापेमारी कर रही है।
रेवतीपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गोली से घायल रामप्रवेश बिंद की ओर से दिए गए बयान एवं बड़े भाई लक्ष्मण बिंद की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुराने जमीनी विवाद को लेकर घटना हुई है। घायल का इलाज वाराणसी में चल रहा है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।