बांसडीह कोतवाली अंतर्गत सेरिया दुहिजान मोड़ पर सोमवार को केवरा से बाजार कर लौट रहे दुहिजान निवासी रामधनी गोड़ एवं उनका लड़का श्यामबहादुर गोड़ केवरा से बाजार करने के बाद केवरा निवासी अपने रिश्तेदार के यंहा मिलने चले गये। शाम सात बजे घर वापस लौट रहे थे कि बाइक पर सवार दो बदमाश ने उनको रोक कर डरा धमका कर उनके पास से 2200 रुपये नकद एवं नोकिया मोबाइल छीनकर फरार हो गए। ग्रामीणों में श्रीप्रकाश मुन्ना मंटू का कहना है कि अभी बीते 25 जनवरी को ही इसी मोड़ पर अक्षय यादव के भी 2000 रुपये नकद और मोबाइल छीनकर बाइक सवार छीनकर फरार हो गए थे। उपरोक्त घटना की सूचना पीड़ित ने कोतवाली बांसडीह को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।