फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से 25 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार।
विज्ञापन

सादात थाना के खिदिरगंज बाजार में मंगलवार की रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से मारपीट कर और तमंचे से आतंकित कर 25 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद तमंचा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खिदिरगंज गांव निवासी श्यामनारायण प्रजापति और उनका बेटा रत्नेश प्रजापति खिदिरगंज बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं। मंगलवार की रात दोनों दुकान के अंदर बैठे थे। इसी बीच रात में करीब आठ बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और दुकान की खिड़की से दो शीशी शराब मांगे। जिस पर रत्नेश शराब देने लगा। तभी खिड़की से हाथ डालकर एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया और उस पर तमंचा तानते हुए दुकान का गेट खोलने को कहा। उसने जब न खोलने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी। भयभीत हो रत्नेश के पिता श्याम नारायण ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही तीन बदमाश अंदर घुस गए और कैश बाक्स से पैसा निकालने लगे। इस पर पिता-पुत्र ने उनका विरोध करते हुए बदमाशों से भीड़ गए। हाथापाई के बीच बदमाश ने श्यामनारायण के नाक पर तमंचा की मुठिया से वार कर दिया। इससे पिता-पुत्र खौफजदा हो गए। इसके बाद शोर मचाने पर जान से मारने की बात कहते हुए बदमाश बाक्स में रखे 25 हजार लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद सेल्समैन शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे। लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर एवं थाना सादात को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई है। केवल शराब के लेनदेन में सेल्समैन से मारपीट हुई है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सर्वेश मिश्रा ने कहा कि पीड़ित की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बहुत जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें