फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली हस्ताक्षर कर शिक्षिका ने बैंक से निकाले 8813 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
धारटीधार इलाके की पंजाहल पंचायत की सूरिया ननाहां प्राथमिक पाठशाला में एक शिक्षिका द्वारा चेक पर जाली हस्ताक्षर कर बैंक से पैसे निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में एसएमसी प्रधान ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के बीईओ को एक शिकायत पत्र भी सौंपा है, जिसमें आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार ननाहां सूरिया स्कूल की अध्यापिका ने मिड-डे मील के पैसे को एसएमसी प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से बैंक से निकाल लिया। जिला सिरमौर में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब शिक्षिका ने फर्जी हस्ताक्षर से बैंक से पैसा विड्रॉल किया। शिक्षिका ने एक बार नहीं बल्कि चार बार जाली हस्ताक्षर कर बैंक से पैसे निकाले। इसका खुलासा तब हुआ जब 29 जनवरी को एसएमसी की बैठक में इसकी पड़ताल हुई।
विज्ञापन


हालांकि, स्कूल की अध्यापिका ने इस मामले में एसएमसी प्रधान से माफी भी मांगी है लेकिन फिर भी यह मामला प्रारंभिक शिक्षा महकमे तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने अगस्त से दिसंबर 2017 तक चार चेक पर जाली हस्ताक्षर किए। एसएमसी प्रधान मानसिंह ठाकुर ने रिकॉर्ड देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। पता चला कि शिक्षिका ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर 2188, 2968, 1607, 2050 रुपये चैक के माध्यम से निकाले हैं। जबकि, नियमानुसार इसमें ज्वाइंट अकाउंट होता है जिसमें एसएमसी प्रधान व सदस्य सचिव के हस्ताक्षर होने जरूरी होते हैं।
एसएमसी प्रधान मानसिंह ठाकुर ने बताया कि अध्यापिका सुनीता ने उसके फर्जी साइन कर अगस्त से दिसंबर तक बिना उसकी अनुमति के बैंक से पैसा निकाला है। इस मामले में बीईओ को शिकायत पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के ओएसडी दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें मिली है। जल्द ही मामले की छानबीन की जाएगी। इसके बाद दोषी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें