फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक आवास परिसर में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़िता की मां ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता की मां से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक आवास परिसर में अन्य लोगों के साथ ही एक परिवार रहता है। परिवार की महिला शनिवार की शाम करीब छह बजे सब्जी लेने के लिए बाजार में आई थी। घर में उसकी सात वर्षीया पुत्री अकेले थी। मां जब सब्जी लेकर घर पहुंची तो देखा कि बच्ची घर में नहीं थी। इस पर उसने पास-पड़ोस के लोगों से उसके संबंध में पूछने के साथ ही इधर-उधर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच रात में करीब दस बजे बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची। बच्ची की हालत देख मां घबरा गई। बच्ची ने बिलखते हुए मां से बताया कि एक युवक उसे बहला-फुसला कर खेत में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना की जानकारी होते ही वहां पास-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही गोराबाजार चौका इंचार्ज महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही मौके पर पहुंच गए। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़िता की मां ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। रविवार की सुबह एएसपी प्रदीप दुबे, क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक और कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य पीड़िता के घर पहुंचे और उसकी मां से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के अधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उसका मेडिकल मुआयना कराया गया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें